उत्तराखंड : पूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित

पौड़ी : चौबटटाखाल विधानसभा के अंतर्गत बीरोंखाल ब्लॉक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर प्रियदर्शनी सौंदर्य सैनिक सम्मान आयोजित किया गया।

युद्ध में पाकिस्तान फौज पर भारत की ऐतिहासिक विजय हासिल करने की 50वीं वर्षगांठ पर अलग बांग्लादेश के निर्माण में आयरन लेडी इंदिरा गांधी के शौर्य और साहस की 50वीं वर्षगांठ अवसर पर पूर्व सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी को कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र ईष्टवाल ने सम्मानित किया।

पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जगदीश (ब्लॉक अध्यक्ष बीरोंखाल कांग्रेस), बचन सिंह, बलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, गंगाराम, कल्पेश्वर देवी, महिपाल ( युवा अध्यक्ष), धर्मवीर सिंह (युवा अध्यक्ष), सुशील सिंह (पूर्व जेस्ट प्रमुख), महिपाल सजवान (न्याय पंचायत गवीन), मंगल नेगी, उमेश्वर सिंह (ढौर), राकेश सिंह, राजवीर सिंह, भगत सिंह, रोशन सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें !
posted on : October 31, 2021 3:54 pm
error: Content is protected !!