उत्तराखंड: कोरोना का कहर जारी, कोर्ट में जज समेत 75 कर्मचारी पॉजिटिव

हरिद्वार: कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। संस्थानों और सरकार कार्यालयों भी कोरोना की दस्तक लगातार बढ़ती जा रही है। हरिद्वार में जज समेत करीब 75 न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे ह़ड़कंप मच गया है।

कोर्ट में काम ठप पड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार कुछ न्यायिक अधिकारियों को कोरोना के लक्षण महसूस होने पर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 155 न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। इनमें की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जिनमें कई जज भी शामिल हैं।

जजों समेत कई अधिकारी और कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अब न्यायालय में ज्यादातर कामकाज ऑनलाइन किए जा रहे हैं। सीएमओ कुमार खगेंद्र सिंह ने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। जरूरत पड़ी तो कंटेनमेंट जोन भी बनाया जा सकता है।

शेयर करें !
posted on : January 23, 2022 3:21 pm
<
error: Content is protected !!