उत्तराखंड: यशपाल आर्य ने भी दिखाए बगावती तेवर, मनाने पहुंचे ये विधायक!

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए ऐलान के बाद से ही भाजपा बगावत और नाराजगी की बातें सामने आ रही थीं। तीरथ सिंह रावत को बदल कर मुख्यमंत्री मनोनित किए गए पुष्कर सिंह धामी अभी शपथ भी नहीं ले पाए हैं। उससे पहले ही पार्टी में बगावत दिखने गली है। सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत की नाराजगी के बाद अब यशपाल आर्य भी नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आर्य काफी नाराज हैं और कैबिनेट में भी शामिल नहीं होना चाहते हैं।एक्सक्लूसिव:

 

एक्सक्लूसिव: सिफ़र से शिखर तक पुष्कर सिंह धामी, चुनौतियों भरा रहा सफर, देखें पूरी रिपोर्ट

हालांकि, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन जिस तरह से भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, धन सिंह रावत और बिशन सिंह चुफाल उनके आवास पर पहुंचे हैं। उससे एक बात तो साफ है कि यहां कुछ ना कुग गड़बड़ जरूर है। यह देखने वाली बात होगी कि नाराजगी कितनी है। क्या यशपाल आर्य मानते हैं या नहीं।

शेयर करें !
posted on : July 4, 2021 1:15 pm
error: Content is protected !!