UTTARAKHAND : 1013 कोरोना मरीज हुए ठीक, 24 घंटे में इतने लोगों की मौत

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामले 86765 तक पहुंच गया है। रोजाना कोरोना के नए मामले तो बढ़ ही रहे हैं। साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। आज 1013 लोग ठीक होकर घर गए।

 

अब तक 78686 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज कोरोना से 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना से 1426 लोगों की जान जा चुकी है। 14714 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी है।

शेयर करें !
posted on : December 21, 2020 12:47 pm
error: Content is protected !!