उत्तराखंड: पबजी वाले पार्टनर से कर बैठी मोहब्बत, कोर्ट में टूटा दिल, उठा ले गई पुलिस

चमोली: प्यार में पागल होने वाली बातें तो आपने सुनी ही होंगी। प्यार में अंधा होने की कहानियां भी अक्सर सामने आती ही रहती हैं। यह भी सुना ही होगा कि प्यार के खातिर लोग सात समंदर पार भी कर जाते हैं, फिर राज्यों सीमाएं उनके लिए क्या मानसने रखती हैं। ऐसा ही एक मामला चमोली में सामने आया है। हि

विवाह न्यायालय पहुंच गई

हिमाचल की लड़की को अपने पबजी पार्टनर से प्यार हो गया। वो उसे ढूंढते हुए उसके घर तक जा पहुंची। ग्वालदम पहुंचने के बाद वो लड़के को विवाह न्यायालय पहुंच गई। वहां पता चला कि लड़का तो नाबालिग है और उत्तराखंड का भी नहीं, बल्कि नेपाली मूल का है। इस बीच लड़की के परिजनों की ओर से लिखाई गई गुमशुदगी पर हिमाचल पुलिस यहां पहुंच गई और लड़की को साथ ले गई।

नाबालिग लड़के को दिल दे बैठीं

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र की लड़की पबजी खेलते हुए ग्वालदम में रहने वाले नाबालिग लड़के को दिल दे बैठीं और शादी करने के लिए हिमाचल के कांगड़ा से अपनी बहन को साथ लेकर उत्तराखंड के थराली पहुंच गईं। उधर परिजनों ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

दो सगी बहनों के लापता

दो सगी बहनों के लापता होने से तत्काल सक्रिय हुई हिमाचल पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू की और उनकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें ग्वालदम में अपनी मां के साथ रहने वाले नाबालिक लड़के के घर से बरामद कर लिया। इसके बाद लड़कियों ने जब पूरी कहानी बताई तो पुलिस भी सिर पीटने लगी।

उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई

उन्होंने बताया कि उनकी दोस्ती नाबालिग किशोर से पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर दिया। धीरे-धीरे बातें करते हुए उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। बात शादी तक पहुंच गई थी। यहां आकर शादी के लिए दोनों बहनें और लड़का थराली के विवाह न्यायालय भी पहुंचे थे, लेकिन लड़के के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी और दिल टूट गया।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी

हिमाचल पुलिस के एएसआई सुरजीत कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को लड़कियों के भाई ने बैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी मोबाइल लोकेशन थराली तहसील के ग्वालदम थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस ग्वालदम पहुंची और थराली पुलिस से संपर्क कर दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया।

शेयर करें !
posted on : August 11, 2021 1:19 pm
error: Content is protected !!