देखें VIDEO…जनता को मारने-पीटने पर उतारू उत्तराखंड के विधायक

  • जनता को मारने-पीटने पर उतारू उत्तराखंड के विधायक.

  • भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट एक बार फिर विवादों में.

चमोली : अपने विवादित बयानों से सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट एक बार फिर विवादों में हैं। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवा विधायक महेंद्र भट्ट से सवाल करता है। युवक कह रहा है कि उनके गांव में कोई काम नहीं हुआ है। इस पर विधायक महेंद्र भट्ट भड़क गए और उसे कांग्रेसी बताने लगे।

Uttarakhand Corona : 36 हजार के करीब कोरोना का आंकड़ा, 447 की मौत

इससे वहां विवाद हो गया। विधायक के साथ बैठा दूसरा सख्स युवक के साथ अभद्रता करने लगा। फिर मारपीट शुरू कर दी। युवक के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गया। भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बेटा राजनीति मत करना मुझसे…नौकर नहीं हूं तुम्हारा। इस पर युवा जवाब देता है कि मैं राजनीति नहीं कर रहा हूं। इतने में साथ में मैठा दूसरा व्यक्ति मारने के लिए दौड़ पड़ता है।

BIG BREAKING : BJP विधायक महेश नेगी और पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

इस मामले में विधायक का कहना है कि ये विपक्ष के कहने पर किया जा रहा है। साथ कहा कि पहले से ही प्लानिंग की गई थी। वहीं, कांग्रेस ने इसे विपक्ष की नाकामी करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेता, विधायक और मंत्री हर बात के लिए विपक्ष को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग परेशान हैं और सरकार उनकी आवाज को दाबाना चाहती है।

यू ट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें…https://www.youtube.com/channel/UCur-S2FXMmMgczMiDFMyreQ

शेयर करें !
posted on : September 17, 2020 6:52 am
error: Content is protected !!