उत्तराखंड : बर्फबारी के बीच यहां फंस गए थे कर्मचारी, देर रात SDRF ने किया रेस्क्यू

चमोली: इन दिनों पोलिंग पार्टियों घर-घर जाकर बुजुर्ग और दिव्यागों से वोट करा रही है। इसके लिए टीमें गांव-गांव जा रही हैं। जनपद चमोली के बछुआ खाल से वापिस आते समय एक पोलिंग पार्टी भारी बर्फबारी के कारण रास्ते में ही फंस गयी।

इस घटना की जानकारी जैसे ही SDRF टीम को मिली, SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। भारी बर्फबारी व रात्रि के घनघोर अंधेरे जैसी विषम परिस्थितियों में 7-8 किमी पैदल चलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

SDRF के जवानों को देखकर वहां फंसे पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने राहत की सांस ली। टीम ने पोलिंग पार्टी के 6 सरदस्यों को सुरक्षित कर्णप्रयाग पहुंचाया। पुलिस टीमें लगातार लोगों को बर्फीली जगहों की ओर से जाने लोगों को रोक रही है।

शेयर करें !
posted on : February 4, 2022 11:42 am
<
error: Content is protected !!