बड़ी खबर : पत्नी ने सिलबट्टे से फोड़ दिया पति का सिर, मौत

जोशीमठ : चमोली जिले के जोशीमठ में एक सनसनीखेज मामले सामेन आया है । पति-पत्नी के बीच हुए  विवाद में महिला ने गुस्से में पति के सिर पर सिलबट्टा उठाकर मार दिया। जिससे पति के सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ के रविग्राम के काफी समय से रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

झगड़़ा इतना बढ़ा कि संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। जिस कारण रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात रामू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे। जोशीमठ के कोतवाल सत्येंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रामू ऋषिदेव पर उनकी पत्नी संगीता देवी ने आपसी झगड़े के दौरान सिलबट्टा से वार किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संगीता देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है।

शेयर करें !
posted on : January 30, 2021 7:44 am
<
error: Content is protected !!