उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम में हादसा, निर्माणाधीन पुल टूटा, नदी में बहा एक मजदूर…!

चमोली : बद्रीनाथ धाम में बड़ा हादसा हो गया। धाम मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन अस्थाई पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसमें काम करने वाला एक मजदूर नदी में बह गया। वहीं एक मजदूर को बचा लिया गया है।

CO प्रमोद शाह ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत काम चल रहा। ब्रह्म कपाल के पास एक अस्थाई पुल का निर्माण चल रहा है। इस दौरान हादसा हुआ है। दो काम कर रहे थे। इसमें एक मजदूर बह गया। लापता मजदूर की खोजबीन जारी है।

बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट लोक निर्माण विभाग श्री बद्रीनाथ की ओर से ब्रह्म कपाल में अस्थाई पुल का निर्माण कार्य चल रहा था।

निर्माण कार्य के दौरान 12.40 बजे निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल के गिर जाने से दो मजदूर बह गए थे।

जिसमें, से एक मजदूर सोनू जिसकी उम्र 28 साल है पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं एक और मजदूर जिसका नाम रघुवीर हैं। वो  खुद ही तैर कर किनारे आ गया।

शेयर करें !
posted on : August 2, 2023 3:53 pm
error: Content is protected !!