उत्तराखंड : यहां हुआ दर्दनाक हादसा, 3 युवकों की मौत, सुबह चला पता

चमोली से दुखद खबर है। यहां हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। जांकरी के अनुसार चमोली के धूनी-रामणी मोटर मार्द पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में जिन तीनों युवकों की मौत हुई, तीनों ही घाट विकासखंड के रामणी गांव के रहने वाले थे। हादसा बीती रात को हुआ था, लेकिन ग्रामीणों को शनिवार सुबह इसके बारे में पता चला। धूनी रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात को करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

क्षेत्र में मौसम बेहद खराब था, जिससे रात को किसी को भी दुर्घटना का पता नहीं चल पाया। जानकारी मिली है कि जिस पर ये हादसा हुआ है वहां जंगल ही जंगल है। और इस लोगों को हादसे की जानकारी नहीं मिल पाई। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था। शनिवार को सुबह जब रामणी गांव से वाहन घूनी गांव की ओर जा रहा था, तो वाहन में सवार लोगों ने खाई में गाड़ी गिरी देखी।

जिसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना राजस्व पुलिस को भी दी गई। दुर्घटना में प्रकाश सिंह (30 वर्ष) पुत्र कुंदन सिंह, देवेंद्र सिंह (33 वर्ष) पुत्र केलाशी सिंह और तोता राम (40 वर्ष) सभी रामणी गांव निवासी की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों की मदद से तीनों मृतकों के शव खाई से सड़क तक ताया गया गया।

शेयर करें !
posted on : February 5, 2022 1:31 pm
error: Content is protected !!