उत्तराखंड ब्रेकिंग: अब से कुछ देर बाद शपथ लेंगे CM धामी, मंत्रियों को भी आया फोन

देहरादूनः उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री मंडल की भी शपथ होगी। जिन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, उनको शपथ ग्रहण करने के लिए सूचना मिलनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि तीरथ कैबिनेट में शामिल चेहरों को ही मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है।

उत्तराखंड से बड़ी खबर : महाराज से मिले पुष्कर सिंह धामी, मनाने का प्रयास जारी

हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि तीरथ कैबिनेट में शामिल कई कैबिनेट मंत्री नाराज चल रहे हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि आखिर कौन से वो चेहरे हैं, जो मत्रीमंडल में शामिल होंगे। यह साफ हो जाएगा कि कौन से नेता नाराज हैं। शपथ ग्रहण में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

UTTARAKHAND : BJP में कांग्रेस के पूर्व बागियों की बगावत! दिल्ली जा रहे महाराज

त्तराखंड में चार महीने के अंदर तीसरा मुख्यमंत्री चुनकर भाजपा ने चुनावी साल में युवा चेहरे पर दांव खेला है। खटीमा सीट के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी रविवार को प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। पहले वे शनिवार को ही शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी दी कि आज शाम साढ़े चार बजे राजभवन में मुख्यमंत्री और सभी मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले यह चर्चा थी कि आज केवल पुष्कर सिंह धामी ही शपथ ग्रहण करेंगे।

 

शेयर करें !
posted on : July 4, 2021 3:51 pm
error: Content is protected !!