उत्तराखंड : यहां हुआ बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, इतने थे सवार

देहरादून: चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों का वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर घायल हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर साहिया से पहले संभू की चौकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बताया गया कि कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे।

हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद, सूरज कश्यप दुहाई गाजियाबाद और गुड़िया छोटा बाजार शाहदरा दिल्ली के रूप में हुई है।

  उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना पॉजिटिव 16 साल की छात्रा की मौत!

मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा कार सवार ज्ञानेंद्र सैनी मोतीवाला गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हैं, जिसे उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है।

नायब तहसीलदार कालसी प्रेम सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कार यूपी नंबर की बताई जा रही है। स्थानीय लोग SDRF टीम के साथ रेस्क्यू में जुटे हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से सीएचसी विकासनगर ले गए।

उत्तराखंड में कौन चला रहा ‘मजार जिहाद’, बनी हैं 1000 से ज्यादा मजारें

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिसका पता स्थानीय लोगों को शनिवार की सुबह चला। यूपी नंबर की कार में सवार पर्यटक चकराता की ओर घूमने जा रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए।

शेयर करें !
posted on : April 8, 2023 10:01 am
<
error: Content is protected !!