उत्तराखंड : देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, बस कुछ देर में होगा CM का ऐलान

देहरादून : शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक शाम पांच बजे होगी। इस बैठकों में विधायकों के साथ ही राज्य के पांच लोकसभा सांसद और दो राज्यसभा सांसदों को भी बुलाया गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मनीक्षी लेखी भी देहरादून पहुंच गए हैं।

राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी कुछ ही देर में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दूहरादून पहुंच जाएंगे। जहां से वो सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। कार्यालय में पहुंचने के कुछ देर बाद बैठक शुरू होगी। माना जा रहा है कि नाम की जानकारी ठीक चार बजे आलाकमान की ओर से बताया जाएगा, जिसकी घोषणा बैठक में की जाएगी।

नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में हैं।

विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा। 23 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 22 मार्च को देहरादून में झंडा जी का मेला है, इस कारण कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने की तैयारी चल रही है।

शेयर करें !
posted on : March 21, 2022 3:35 pm
error: Content is protected !!