देहरादून: उत्तराखंड में कई IAS और PCS अधिकारियों का तबादला हुआ है। शासन ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले और एक PCS अधिकारी के जिम्मे में बदलाव किया है।
देखें पूरी सूची:
- शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से विद्यालय शिक्षा महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया
- नैनीताल जिला अधिकारी संविन बंसल का भी हुआ तबादला
- पौड़ी जिलाधिकारी से हटाए गए धीरज सिंह गबरयाल, पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे बने पौड़ी के जिलाधिकारी
- अल्मोड़ा जिला अधिकारी नितिन भदौरिया का भी हुआ तबादला
- जिलाधिकारी चंपावत सुरेंद्र सिंह नारायण को बनाया गया अल्मोड़ा का जिलाधिकारी
- हरिद्वार जिले के मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर बने चंपावत के नए जिलाधिकारी
- आनंद स्वरूप को बनाया गया पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी
- सौरभ गहरवार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ से मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार बनाया गया
- अनुराधा पाल का डिप्टी कलेक्टर देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ का दिया गया जिम्मा
- पीसीएस अधिकारी देवकृष्ण तिवारी को भी सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारियां
posted on : February 8, 2021 11:34 am