उत्तराखंड : 1521 आरक्षी और 197 दरोगा के पदों पर भर्ती की मिली अनुमति, क्या अब भी करना होगा इंतजार!

देहरादून: पुलिस भर्ती का इंतजार युवाओं को लंबे समय से हैं। इसको लेकर लगातार युवा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। भर्ती में देरी से युवाओं में आक्रोश है। युवाओं के गुस्से को देखते हुए सरकार ने आखिरकार चार माह बाद भर्ती के लिए पदों को अनुमति दे दी है। इससे युवाओं को उम्मीद तो जगी है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने और भर्ती तक पहुंचने तक लंबा वक्त लग जाता है। तब तक राज्य में चुनाव आचार संहिता भी लग जाएगी। चुनाव के दौरान भर्ती कराना पुलिस और अधीनस्त सेवा चयन आयोग के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में युवाओं को फिलहाल इंतजार करना होगा।

युवा लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर युवा लगातार आंदोलन भी कर रहे हैं। पुलिस की ओर से UKSSSC को अधियाचन भी भेजा गया था। जिस पर काफी समय से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। लेकिन, अब भर्ती का रास्ता साथ हो गया है।

पुलिस की ओर से सितंबर में UKSSSC को अधियाचन भेजा गया था। इसमें पुलिस विभाग में आरक्षी और उपनिरीक्षक/पलाटुन कमांडर संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अनुमति मांगी गई थी। लेकिन, तब से अब तक करीब चार माह बीत जाने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।

लेकिन, अब युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। शासन से जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के कुल 1521 और उपनिरीक्षक/पलाटुन कमांडर के कुल 197 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है। अनुमति मिलने के बाद अब जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

शेयर करें !
posted on : December 18, 2021 12:55 pm
error: Content is protected !!