उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : मैदान से पहाड़ में ऑनलाइन सप्लाई हो रहा ‘बर्बादी का सामान’

पिथौरागढ : उत्तराखंड में नशाखोरी लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि पुलिस ने नशाखोरी रोकने के लिए एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स भी बनाई है। उसका असर भी नजर आ रहा है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि नशाखोरी पर फिर भी लगाम नहीं लग पा रही है। खासकर ड्रग्स की डिलीवरी मैदान से पहाड़ तक लगातार जारी है। तस्कर तस्करी को तरीका भी बदल रहे हैं। आॅनलाइन के जमाने में अब नशा भी मैदान से पहाड़ ऑनलाइन सप्लाई हो रहा है। 

तराई से लेकर सीमांत जिलों तक
पिथौरागढ़ पुलिस ने कड़ी मेहनत कर ऐसा ही एक खुलासा किया है। पुलिस एक मामले की जांच में जनवरी माह से जुटी हुई थी। स्मैक हल्द्वानी से पिथौरागढ़ में ऑनलाइन कैश के बाद कोरियर से सप्लाई की जा रही है। आरोपी राजा कुरैशी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। वो सप्लाई से पहले ही ऑनलाइन भुगतान मिलने के बाद कोरियर से स्मैक सप्लाई करता था। उसने पूछताछ में चैंकाने वाले खुलासे किए हैं। तराई से लेकर सीमांत जिलों तक उसके नशे का कोरोबार फैला हुआ है। वो बर्बादी का सामान आॅनलाइन ही भेजता था। पुलिस जल्द बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

जनवरी से नजर
स्मैक तस्करी के इस मामले का खुलासा करने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने बड़ा होमवर्क किया। पूरी तैयारी के बाद जनवरी से अब तक पूरे नेटवर्क पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने जनवरी में जाजरदेवल में स्मैक के मामले में मनोज कुमार उर्फ रोशन गिरफ्तार किया था। इसी मामले में 29 नवंबर को पंकज उर्फ कल्ली को भी स्मैक के साथ दबोचा था।

होगा बड़ा खुलासा
दोनों से पूछताछ में राजा कुरैशी इंद्रानगर हल्द्वानी की का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। पुलिस टीम ने पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद यूपी मुरादाबाद से राजा को गिरफ्तार किया। अब पुलिस ऑनलाइन ड्रग्स सप्लाई के पूरे नेटवर्क को तबाही करने की तैयारी कर रही है। पुलिस को कई अहम जानकारियां मिल चुकी हैं। ड्रग्स के नेटवर्क की कई कड़ियां पुलिस के हाथ लग चुकी हैं।

शेयर करें !
posted on : December 19, 2020 10:24 am
error: Content is protected !!