उत्तराखंड : कांग्रेस का कायापलट, एक बार में ही सबकुछ तय, फूंका चुनावी बिगुल

देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए यहां पर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने यहां पर अपने विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की है। पंजाब के बाद उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने अंदरूनी कलह को दूर करते हुए सियासी संकट का समाधान निकाल लिया।

इसके तहत कांग्रेस प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष का पद गणेश गोदियाल को सौंपा गया। वहीं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है, तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी पंजाब की तरह अंदरूनी कलह छिड़ी हुई थी। इसे दूर करने के लिए कांग्रेस ने यहां भी पंजाब वाला फॉर्मूला आजमाया। इसके तहत उत्तराखंड में भी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। यह जिम्मेदारी प्रोफेसर जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को सौंपी गई है।

वहीं, प्रदीप टम्टा को उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कोषाध्यक्ष का प्रभार आर्येंद्र शर्मा को सौंपा गया। उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदली पूरी टीम, गणेश गोदियाल होंगे प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख नियुक्त।

 

कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव की अगुवाई में कोर कमेटी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में समन्वय समिति, पूर्व मंत्री नवप्रभात की अगुवाई में घोषणापत्र समिति, प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति, सुमित हृद्येश की अध्यक्षता में प्रचार समिति और कुछ अन्य समितियां गठित की गई हैं।

शेयर करें !
posted on : July 22, 2021 11:32 pm
error: Content is protected !!