संकट में उत्तराखंड की कैबिनेट और कई लोग, मंत्रियों का होगा कोरोना टेस्ट!

देहरादून: जिस तरह से सतपाल महाराज के कोरोना पाॅजिटिव होने की खबर सामने आई है। उससे मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट पर ही कोरोना का संकट मंडरा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द हाल ही में कैबिनेट में शामिल सभी कैबिनेट मंत्रियों को क्वारंटीन कर दिया जाएगा और सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। इतना ही नहीं हाल ही में महाराज और उनका पूरा परिवार अपने गृह क्षेत्र में बने अपने आश्रम में गए थे।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दो दिन पहले कैबिनेट में शामिल हुए थे और आज उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है। इससे पूरी कैबिनेट के ही कोरोना पाॅजिटिव होने का खतरा मंडरा रहा है। कैबिनेट में अलावा आला अधिकारी भी इसकी चपेट में आ सकती है। कैबिनेट मंत्रियों के परिवार, स्टाफ और अन्य लोगों पर भी संकट मंडरा रहा है।

इसके अलावा गृह क्षेत्र के आश्रम में महाराज और उनको पूरा परिवार भी गया था। इसके चलते उन ग्रामीणों और उनके संपर्क में आ चुके लोग भी सकते में हैं। उन पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि सरकारी स्तर पर अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि काॅन्टेक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जिसके बाद सभी लोगों को क्वारंटीन कर कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

शेयर करें !
posted on : May 31, 2020 12:04 pm
error: Content is protected !!