उत्तराखंड ब्रेकिंग : सुबह-सुबह दो बड़े हादसे, 5 लोगों की मौत

पौड़ी: आज सुबह-सुबह दो बुरी खबरें सामने आई हैं। पहली खबर टिहरी जिले की है, जहां ऋषिकेश से आगे बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा पौड़ी जिले में हुआ। जहां, ाटोली गांव में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

 

कोतवाली श्रीनगर ने एसडीआरएफ को सूचित किया कि भटोली गांव में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना पर पोस्ट श्रीनगर से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक बोलरो वाहन मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा हुआ था जिसमें 2 लोग सवार थे। वाहन में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।

मृतकों का विवरण
1. अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी
2. देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।

वहीं, आज सुबह बदरीनाथ नेशनल हाईव पर एक टैक्सी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिसने राहत.बचाव अभियान शुरू कियाए लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी।

टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ड्राइवर ऊखीमठ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल में घायलों से जानकारी ले रही है।

शेयर करें !
posted on : September 9, 2022 10:37 am
error: Content is protected !!