UTTARAKHAND BIG BREAKING : मोरी के मसरी गांव में भीषण अग्निकांड, 26 मकान जलकर राख

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के मसरी गांव में भीषण अग्नि कांड हुआ है। जिसमें लगभग पूरा गांव जलकर राख हो गया। गनीमत यह रहीअग्निकांड में में कोई भी जनहानि नहीं हुई। हालांकि लोगों के मवेशी और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड और जिले के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के कारण इस घटना की जानकारी समय से नहीं चल सकी, जिसके चलते भारी नुकसान हुआ है।

शेयर करें !
posted on : April 10, 2020 1:40 pm
error: Content is protected !!