हैवानियतः 6 साल की बच्ची से गैंग रेप, दरिंदे अब भी फरार, अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही मासूम

रुड़की: रुड़की में दो दिन पहले हुई गैंग रेप की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। बच्ची और उसकी मां से चलती कार में गैंग रेप किया गया। गैंग रेप के बाद बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत इतनी खराब थी कि बच्ची को दो सर्जरी करनी पड़ी। डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे तक बच्ची को ऑपरेशन किया। डॉक्टरों को उम्मीद है कि बच्ची जल्द स्वस्थ होकर घर चली जाएगी। वहीं, पुलिस अब भी दरिंदों की तलाश में जुटी है। हालांकि, पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है।

एक महिला को कार में लिफ्ट मांगना भारी पड़ गया। कार सवार दरिंदों ने उसकी छह साल की बेटी के साथ चलती कार में गैंग रेप कर दिया। बच्‍ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रुड़की के कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की छह साल की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। बताया गया है कि महिला ने रुड़की आने के लिए एक कार में लिफ्ट ली थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी।

महिला कलियर रैन बसेरे में रहती है और भीख मांग कर गुजार करती है। घटना के बाद आरोपी उसे रुड़की के पास गंगनहर पटरी पर छोड़कर फरार हो गए। महिला किसी तरह से सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की रात भर तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला का कहना है कि जिस युवक से लिफ्ट ली थी। उसका नाम सोनू है और वह कलियर का रहने वाला है।

शेयर करें !
posted on : June 25, 2022 2:04 pm
<
error: Content is protected !!