देश के लिए बुरी खबर : उत्तराखंड के 2 जवानों समेत भारतीय सेना के 5 जवान शहीद

देहरादून : कोरोना से जंग के बीच  देश के लिए  बहुत बुरी खबर भी आई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के  5 जवान  शहीद हो गए। इनमें  दो जवान वीर भूमि के  उत्तराखंड के  भी हैं।  जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। सेना ने 5 घुसपैठियों को मार गिराया।
 
जानकारी मिली है कि 5 शहीदों में उत्तराखंड के भी दो जवान शामिल है. इनमें एक जवान देवेंद्र सिंह रुद्रप्रयाग निवासी और दूसरा अमित कुमार पौड़ी निवासी हैं। इस खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। 
शेयर करें !
posted on : April 6, 2020 3:23 am
error: Content is protected !!