देवभूमि उत्तराखंड के लिए बुरी खबर, पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान शहीद!

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के दो जवान पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए। जानकारी के अनुसार एक जवान पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के नाली गांव का रहने वाला है। शहीद जवान का नाम शंकर सिंह है। बारामुला में पाकिस्तान की फायरिंग में जवान शही हो गया था। दूसरा जवान भी पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी का बताया जा रहा है। शहीद जवान का नाम गोकर्ण सिंह हैं।

सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार की सुबह दो जवान शहीद हो गए। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार संघर्ष विराम तोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा के नजदीक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अकारण गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के तीन जवान घायल हो गए थे।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने एक बयान में कहा कि एक मई को लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा से लगे रामपुर सेक्टर में अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान घायल हो गए थे। तीनों जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल दो जवान शनिवार को शहीद हो गए। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपत भेजे जाएंगे।

शेयर करें !
posted on : May 2, 2020 5:49 am
error: Content is protected !!