उत्तराखंड : आज होनी थी शादी, कल पता चला दुल्हन नाबालिग है…

अल्मोड़ा: जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जिसने भी सुना, वह हैरान रह गया। दरअसल, यहां एक लड़की की शादी होनी थी। लेकिन, शादी के ठीक 1 दिन पहले दुल्हन के नाबालिग होने का पता चला, जिसके बाद शादी को रोक दिया गया।

मामला धौलादेवी ब्लॉक का हैं। यहां दूल्हे और दुल्हन के गांवों में शादी की तैयारी चल रही थी। मामला इस कदर बिगड़ा कि जहां आज बारात जानी थी वहां एक दिन पहले मुकदमा दर्ज करवाने तक की नौबत आ गई। जिस लड़की की शादी होनी थी, वह नाबालिग निकली। दूल्हा और दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन के बालिग होने पर शादी करने की बात कही है। पुलिस का कहना है वह मामले में नजर बनाए हुए है।

धौलादेवी ब्लॉक एक गांव में आज 30 मई को ब्लॉक के ही एक गांव से बारात आनी थी। बताया जाता है शादी की परमिशन के लिए दुल्हन पक्ष के लोग तहसील में आये। यहां आधार कार्ड में पता चला कि दुल्हन नाबालिग है। आधार कार्ड के आधार पर वह

17 साल 7 माह की हो रही है। इस पर एसडीएम ने इसकी सूचना दन्या पुलिस को दी। पुलिस ने दुल्हन पक्ष के लोगों से जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में चला कि जन्मपत्री में लड़की 18 साल की हो गई। परिजनों ने आधार कार्ड का ध्यान नहीं दिया। बाद में परिजनों ने पुलिस के सम्मुख कहा कि वह लड़की के बालिग होने पर ही विवाह कराएंगे। यह मामला क्षेत्र में काफी चर्चा में है।

SDM मोनिका का कहना है कि दुल्हन पक्ष के लोग शादी की इजाजत लेने के लिए आये थे। इसमें दुल्हन के नाबालिग होने की बात सामने आई। दुल्हन के पिता से लिखित में पत्र लिया है। शादी भी रुकवा दी है। दुल्हन के पिता ने कहा है कि बालिग होने पर ही वह अपनी बेटी की शादी करेंगे।

शेयर करें !
posted on : May 30, 2021 12:28 pm
error: Content is protected !!