उत्तराखंड: एक दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था फौजी, आज सड़क हादसे में मौत

अल्मोड़ा: जिले के ताकुला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक फौजी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जाता है कि मृतक फौजी कल शुक्रवार को ही छुट्टी लेकर घर आया था। आज सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा डोटियाल गांव के समीप हुआ।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि ंसउवतं से बागेश्वर को जा रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार आ गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर धर्मेंद्र सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत ग्राम रैखोली, जिला बागेश्वर के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि मृतक सेना का जवान बताया जा रहा है। कल ही छुट्टी पर घर आया था। हादसे में सूरज कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी जिला बागेश्वर घायल हो गया। उसको पीएचसी ताकुला में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।

शेयर करें !
posted on : March 13, 2022 1:06 pm
error: Content is protected !!