उतराखंड : अस्पताल में शराबी का हंगामा, महिला डॉक्टर और स्टाफ को कमरे किया बंद, वार्ड बॉय को पीटा

अल्मोड़ा: महिला अस्पताल अल्मोड़ा में आए दिन हंगामे हो रहे। शनिवार रात को एक व्यक्ति ने फिर हंगामा कर दिया। आरोप है कि शराब के नशे व्यक्ति ने वार्ड बॉय के साथ मारपीट की। अश्लील गालियां दीं। महिला चिकित्सकों व स्टॉफ को एक कमरे में ही नजरबंद कर दिया।

मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। आये दिन अस्पताल में लोगों की ओर से अभद्रता किये जाने से डॉक्टर और स्टाफ में नाराजगी है। सभी ने एक बार फिर सुरक्षा की मांग की है।

बताया जाता है कि महिला अस्पताल में टोटासिलिंग निवासी नेहा जोशी (26) उल्टी की शिकायत पर भर्ती थी। इस दौरान उसका पति हेम चंद्र पर नशे की हालत में अस्पताल में आने का आरोप है। बताया जाता है कि हेम ने काफी हंगामा किया।

एक वार्ड बॉय की भी पिटाई कर दी। इसके बाद काफी देर तक अस्पताल में हंगामा हुआ। महिला चिकित्साधिकारी डॉ. उषा खाती, नीमा पांडे, रितु मेहरा आदि ने मामले की पुलिस से शिकायत की है।

शेयर करें !
posted on : June 19, 2021 11:54 pm
error: Content is protected !!