UTTARAKHAND : सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, भाई दूज मनाकर लौट रहे थे घर

अल्मोड़ा: जिले के भनोली में सड़क हादसा हो गया, जिसमें पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ मायके से भैया दूज मनाकर वापस लौट रही थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पति-पत्नी की मौत के बाद उनके बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

भनोली तहसील के भैसाड़ी गांव की रहने वाली जीवन सिंह अपनी पत्नी गीता के साथ सोमवार को भाई दूज पर सिमल खेत स्थित अपने ससुराल गए थे और देर शाम जब दंपत्ति वापस लौट रहे थे। ध्याडी से पहले भनोली लिंक रोड पर, कार अनियंत्रित होकर ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए और जीवन जोशी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही बचाव राहत कार्य शुरू हुआ। सर्च अभियान चलाकर बमुश्किल जीवन की पत्नी गीता देवी को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल।

शेयर करें !
posted on : November 17, 2020 7:46 am
<
error: Content is protected !!