उत्तराखंड : जंगलों में लगने लगी आग, यहां गांव तक पहुंची लपटें

अल्मोड़ा : जंगल में आग लगने की घटनानएं भी सामने आने लगी है। बीती रात जिले के संरक्षित शीतलाखेत के जंगल में भी आग धधक गई। गांव के लोगों ने आधी रात में आग पर काबू पाया। गांव के लोगों ने बताया कि जंगल की आग घरों के पास भी पहुंच गई। गांव के लोगों ने बताया कि बीते शुक्रवार को दिन में क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने खेतों में पड़ा ओड़ जलाया। इससे आग फैल गई। शाम होते होते आग ने विकराल रूप ले लिया। शाम सात बजे आग से जंगल जलने लगा। आनंद नगर के सिविल वन धू-धू कर जलने लगा।

शेयर करें !
posted on : March 5, 2022 1:32 pm
<
error: Content is protected !!