उत्तराखंड: क्या कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं BJP के पांच विधायक!

अल्मोड़ा : 2022 के विधानसभा चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस, विरोधी दल भजपा को बार-बार चुनौती दे रहा है कि अगर BJP ने कुछ किया तो कांग्रेस भी पलटवार करेगी। लेकिन, अब कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि बहुत जल्द पांच विधायक कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की मानें तो जल्द ही पांच से छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दावा किया है कि जल्द ही BJP के विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। अब ये छह विधायक कौन होंगे। इस बात कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता से पहले ही ये विधायक कांग्रेस ज्वाइन कर लेंगे। सभी हाईकमान के संपर्क में हैं।

उनका दावा है कि विधायकों की कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात भी हो चुकी है। कुंजवाल का कहना है कि कांग्रेस में आने वाले BJP के इन 6 विधायकों को कांग्रेस आलाकमान से मिलाया जा चुका है। समीक्षा के बाद इनको कांग्रेस ज्वाइन कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसम्बर 15 तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

शेयर करें !
posted on : November 7, 2021 4:02 pm
error: Content is protected !!