उत्तराखंड ब्रेकिंग : डॉक्टर ने किया महिला का इलाज, यौन उत्पीड़न का मुकदमा, दर्ज दो गिरफ्तार

अल्मोड़ा: डॉक्टर को महिला की अनुमति के बगैर जांच करना महंगा पड़ गया है। यौन उत्पीड़न के मामले में एक महिला की शिकायत पर अल्मोड़ा पुलिस ने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और उसके 2 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि डॉक्टर पर जो आरोप लगे हैं। उसकी जांच की जा रही है। उसके बाद डॉक्टर की भी गिरफ्तारी की जा सकती है। मामला बीते 24 अगस्त का बताया जा रहा है।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि यहां पर उसकी एचएसजी जांच (ट्यूब के जरिए गर्भाशय की जांच) उसकी इजाजत के बगैर कर दी।

यही नही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी जांच पुरुष कर्मचारी ने की। महिला ने शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि यह जांच महिला कर्मचारी द्वारा की जाती है।

फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर अस्पताल के डॉक्टर और दो कर्मचारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि डॉक्टर पर जो आरोप महिला ने लगाए हैं। उसकी जांच की जा रही है। चर्चा में यह भी है कि जो अस्पताल के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस को अपनी डिग्री नहीं दिखा पाये।

शेयर करें !
posted on : August 27, 2021 10:09 pm
error: Content is protected !!