उत्तराखंड : जज्बे को सलाम, 70 की उम्र में तोड़े दौड़ के सारे रिकॉर्ड

बड़कोट : कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। जुनून इंसान को कामयाबी तक पहुंचा देता है। ऐसा ही उदाहरण उत्तरकाशी जिले के बड़कोट निवासी 70 साल के पूर्व सैनिक रामकृष्ण बडोनी ने। बडोनी मूल रूप से सिड़़क गांव के रहने वाले हैं।

सेना से रिटायरमेंट के बाद भी उन्होंने फिटनेस को अपना फैशन बनाए रखा। आज भी रोजाना सुबह उठकर लंबी दूरी की दौड़ लगाते हैं। उन्होंने वेटर्न कैटेगरी में कई अवार्ड अपने नाम किए हैं।

आज उन्होंने फिर से देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में उत्तराखंड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियन 2020-21 की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पहले यह चैंपियनशिप दिसंबर 2020 में होनी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया था।

रामकृष्ण बडोनी ने 70 साल की उम्र मे 3000 हजार मीटर,1500 मीटर और 800 मीटर की तीनों ही दौड़ तीनों में प्रथम स्थान हासिल किया और चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उनकी सफलता पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, राज्य मंत्री जगवीर भंडारी, जिलापंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार और जय हो ग्रुप के सुनील थपलियाल समेत क्षेत्र के लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें !
posted on : February 21, 2021 4:19 pm
error: Content is protected !!