उत्तराखंड: ये चोर केवल महिलाओं के कपड़ों की करता था चोरी, हर कोई हैरान 

  • यहां पकड़ा गया चोर, महिलाओं के कपड़ों की करता था चोरी

नैनीताल: चोरी होने आम बात है। अक्सर आप और हम चोरी की घटनाओं के बारे में सुनते और पढ़ते आए हैं। लेकिन, आज हम आपको ऐसी चोरी का मामला बता रहे हैं, जो किसी खजाने की नहीं। लोगों के घरों से गहने और कीमती सामान चुराने की भी नहीं। बल्कि, महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने का मामला है। यह मामला नैनीताल में सामने आया है।

महिलाओं के अंडर गारमेंट्स कोई और नहीं, बल्कि संगीत का शोध छात्र चुरा रहा था। तल्लीताल क्षेत्र में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने वाले कुमाऊं यूनिवर्सिटी के संगीत के शोध छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। कोर्ट में पेशी के बाद छात्र को जमानत पर रिहा कर दिया।

तल्लीताल के फांसी गधेरे के पास पिछले कई दिनों से महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी हो रहे थे। एक महिला ने परेशान होकर चोर को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया। अपने कपड़े घर के बाहर रस्सी पर टांग दिए। चोर के इंतजार में महिला सहित अन्य परिजन घर के अंदर ही चुपके से बाहर देखने लगे थोड़ी ही देर में एक युवक रस्सी पर टंगे कपड़ों में से अंडर गारमेंट्स चोरी करने लगा।

तभी परिजनों ने उसे धर दबोचा और उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पुलिस भी आ पहुंची और युवक की इस करतूत को जानकर हैरान रह गयी। युवक ने भी अंडर गारमेंट्स चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी संगीत का शोध छात्र है। उसकी शादी भी हो रखी है।

शेयर करें !
posted on : January 22, 2021 11:06 am
error: Content is protected !!