उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर रोक!, पुतला छीन ले गई पुलिस

हल्द्वानी: अगर आप सत्ता के साथ नहीं हैं, तो आप राजद्रोही और ना जाने क्या-क्या घोषित कर दिए जाते हैं। सरकार की योजनाओं और सरकार की आलोचना करना बड़ा अपराधा माना जाने लगा है। शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है, चाहे वो आम लोग हों या फिर किसी राजनीति दल के कार्यकर्ता, लेकिन हल्द्वानी में पुलिस ने ना केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोका। बल्कि सीएम का पुतला भी छीन ले गई।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को शाम 4 बजे हल्द्वानी जाएंगे। उनका वहां दो दिन का भ्रमण कार्यक्रम है। उससे पहले ही कांग्रेस महामंत्री हेमंत साहू और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। उनको पुतला दहन का कार्यक्रम था। इससे पहले कि सीएम का पुतला फूंकते। भारी पुलिस ने वहां पहुंचकर सीएम का पुतला अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया।

इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोंक-झोंक भी हुई। पुलिस ने जोर-जबरदस्ती कर पुतला छीन लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उनको कहना है कि भाजपा सरकार रिंग रोड, आईएसबीटी, चिड़ियाघर जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम आगे नहीं बढ़ा पाई है। बीजेपी की सरकार आते ही सारे प्रोजेक्ट ठप हो गए। सरकार युवा, किसान समेत हर मुद्दे पर सरकार फेल है।

शेयर करें !
posted on : February 18, 2021 8:23 am
error: Content is protected !!