HALDWANI : ढाबा चलाता था पति, किसी ने मार दी गोली, पत्नी पर लगा आरोप

हल्द्वानी : काठगोदाम के चांदमारी में गुरुवार की शाम ढाबा चलाने वाले कु गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह वारदात उसकी पत्नी के मायके के पास हुई। मृतक के  पिता और बहन ने उसकी पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मृतक और उसके पिता को उसकी पत्नी ने दहेज के केस में भी फंसाया था और जान से मारने की धमकी दी थी।

चांदमारी निवासी अमित कुमार ने सलड़ी में ढाबा खोल रखा था। गुरुवार की शाम वह ढाबे से लौटने के बाद रुद्रपुर तहसील में कार्यरत अपनी बहन शालिनी को लेने के लिए बाइक से काठगोदाम के लिए निकला था, लेकिन पुल पर जाम होने के कारण वह नहीं जा सका।

बहन खुद ही घर चली आई। इस बीच किसी ने घर आकर शालिनी को सूचना दी कि उसका भाई गली में लहूलुहान पड़ा है। बहन मौके पर पहुंची तो भाई लहूलुहान पड़ा था। उसकी बाइक दूर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची।

जांच में पता चला कि उसे कीसी ने गोली मार दी है। गोली उसके सीनें में दायीं और मारी गयी थी। मृतक की बहन ने उसकी पत्नी पर मर्वान्ने का आरोअप लगाया है। उसका कहना है कि उसने मर्व्वाने की धमकी दी थी। उनके बीच विबाद चल रहा था, पुलिस में दहेज़ का केस भी चल रहा है। पुलिस ने मृतक को मामले में पहले गिरफ्तार भी किया था।

शेयर करें !
posted on : December 25, 2020 2:36 am
error: Content is protected !!