उत्तराखंड : प्रेमी ने विधवा प्रेमिका के दो बच्चों को गंग नहर में फेंका, मौत

हरिद्वार: सुना तो होगा कि प्यार में लोग पागल हो जाते हैं। अंधे हो जाते हैं। लेकिन, यह नहीं सुना होगा कि बेरहम भी हो जाते हैं। हरिद्वार के मंगलौर में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी ने विधवा प्रेमिका के दो बच्चों को गंगनहर में फेंक दिया। एक बच्चे का शव बरामद हो चुका है। एक की तलाश जारी है।

क्षेत्र के दाहियाकी गांव में किराए पर प्रेमिका के साथ रह रहे एक शख्स ने उसके दो बच्चों को गंगनहर में फेंक दिया। इस बात का पता तब चला, जब महिला को बच्चे घर पर नहीं दिखे। उसके आसपास पूछने पर पता चला कि वो उसके प्रेमी लाखन के साथ थे। उसने पुलिस को जानकारी दी, इसपर पुलिस ने शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि उसने बच्चों को गंगनहर में फेंक दिया।एक बच्चे का शव बरामद हुआ है।

मंगलौर गांव के उल्हेड़ा निवासी एक महिला के पति की 2019 में मौत हो गई थी। इसके बाद वो अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। लगभग एक साल पहले उसकी मुलाकात सहारनपुर के थाना देवबंद के साखन खुर्द गांव निवासी लाखन से हुई। दोनों बच्चों के साथ मंगलौर के दाहियाकी गांव में साथ रहने लगे। महिला शनिवार को फैक्ट्री में काम करने के लिए घर से निकली।

जब वो घर लौटी, तो उसके दोनों बच्चे गायब थे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर लाखन को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वो दोनों बच्चों को शनिवार तीन बजे अपने साथ ले गया था और दोनों को गंगनहर में फेंक दिया। गंगनहर से लक्की का शव बरामद हुआ है, दूसरे बच्चे की तलाश की जा रही है।

शेयर करें !
posted on : January 17, 2021 12:38 pm
<
error: Content is protected !!