उत्तराखंड: दिव्या ने फिर दिलाया गौरव, इस केंद्रीय मंत्रालय में बनी सलाहकार

देहरादून: मशरूम गर्ल दिव्या रावत किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मशरूम ब्रांड एंबेसडर दिव्या के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। कई सम्मान हासिल कर चुकी दिव्या को भारत सरकार के रसायन एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय ने उनको फर्टिलाइजर विभाग में फर्टिलाइजर एडवायजरी फोरम में बतौर सलाहकार नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए की गई है।

दिव्या ने ना केवल उत्तराखंड बल्कि देश और दुनिया के कई देशों में मशरूम को बढ़ावा दिया है। दिव्या की बदौलत ही मशरूम आज उत्तराखंड में रोजगार के प्रमुख व्यवसायों में से एक बन चुका है। पहाड़ से मैदान तक लोग मशरूम उत्पादन से अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। दिव्या कई लोगों खासकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी। उन्हांेंने गांव-गांव जाकर लोगों मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया और रोजगार का जरिया मुहैया कराया।

इतना ही नहीं। दिव्या यहीं नहीं रुकी। उन्होंने लगातार काम किया और कुछ अलग करने की जिद्द पर अड़ी रही। उनकी इसी जिद्द का नजीता रहा कि दिव्या ने कीड़ाजड़ी (काॅडिशिप मिलीट्र) को लैब में तैयार किया है। दिव्या ने देश और दुनिया के कई इलाकों में इब तक कीड़ाजड़ी का लैब में उत्पादन का प्रशिक्षण दे चुकी हैं। उत्पादन के साथ ही लोगों को बाजार भी उपलब्ध भी करा रही हैं। कुछ दिनों बाद देहरादून में भी मशरूम आॅउटलेट बनकर तैयार हो जाएगा।

शेयर करें !
posted on : February 18, 2021 11:38 am
error: Content is protected !!