BIG NEWS : उत्तराखंड से लापता हुआ IAS, मंत्री ने जताई अपहरण की आशंका, SSP को लिखी चिट्ठी

देहरादून : कोरोना के कहर के बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर है। जहां सरकार में विधायकों के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं, रेखा आर्य के एसएसपी को लिखे एक पत्र से भी हर कोई हैरान है। आपको बता दें कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने IAS और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक वी षणमुगम के अपरहण की आशंका जताई है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी को पत्र लिखकर उनको ढूंढने की बात कही है।

मंत्री रेखा आर्य ने SSP को दिए पत्र में लिखा कि AIS 3 दिन से गायब हैं। उनको तीन दिन से लगातार फोन किया जा रहा है, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। बताया की IAS का नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। रेखा आर्य ने आईएएस अधिकारी के अपरहण की आशंका जताई है। SSP को पत्र लिखा है।

उत्तराखंड : IPL में स्टार स्पोर्ट्स का चेहरा होंगी देवभूमि की बेटी, जानें कौन हैं तानिया पुरोहित

मंत्री रेखा आर्य ने IAS पर धांधली और अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि ऐसी स्थिति में वो खुद को बचाने के लिए वो खुद ही भूमिगत हो गए हैं। पत्र में राज्यमंत्री रेखा आर्य ने लिखा कि उनके निजी सचिव ने उनके निजी सचिव से लगातार सम्पर्क किया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया है।

BIG NEWS : आम लोगों के लिए नगर निगम फिर बंद, यहां होगा समस्याओं का समाधान

रेखा आर्य ने लिखा कि उन्होंने आईएएस वी षणमुगम को कई बार फोन किया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। कई बार फोन करने पर उनसे सम्पर्क नहीं हुआ जो की अजीब है।  दो दिन से AIS का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। मंत्री आर्य ने IAS के अपरहण की आशंक जताई है। रेखा आर्य ने लिखा कि इसकी जांच की जाए कि क्या वो जानबूझकर भूमिगत हों या उनका अपरहण हो गया है।

शेयर करें !
posted on : September 22, 2020 1:13 pm
<
error: Content is protected !!