उत्तराखंड ब्रेकिंग : टनल में दफन हो गई जिंदगियां, अब तक मिल चुके इतने शव

  • टनल में दफन हो गई जिंदगियां.

  • अब तक मिल चुके इतने शव.

चमोली : 7 फरवरी को आई भीषण जल प्रलय के 8 दिन बाद 14 फरवरी को तपोवन जल विद्युत परियोजना की सुरंग समेत पूरे आपदा प्रभावित क्षेत्र से 13 शव मिले। इनमें से सुरंग में से पांच, ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना स्थल के आसपास छह, रैणी गांव में मलबे में एक और एक शव रुद्रप्रयाग में अलकनंदा किनारे से मिला। आज नौवें दिन भी सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी है।

ताज़ा अपडेट

⏩ आज दिनांक 15/02/2021 को तपोवन टनल से 3 शव एंव मैठाणा से 01 शव बरामद किये गये हैं।

⏩अब तक कुल 55 शवों एवं 22 मानव अंगों में से 29 शवों एवं 01 मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी शवों का डीएनए संरक्षित किये गये हैं।

⏩जोशीमठ थाने पर अब तक कुल 179 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है।

⏩अब तक कुल 56 परिजनों के DNA सैम्पल शिनाख्त में सहायता हेतु लिए गए हैं।

अब तक कुल 55 परिजनों के डीएन सैम्पल शवों की शिनाख्त में सहायता के लिए गए हैं। चमोली पुलिस का कहना है कि आज अभी तक सुरंग से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। अब मृतकों की कुल संख्या 54 हो गई है।

वहीं, अभी तक जोशीमठ पुलिस थाने में 179 लापता लोगों के नाम रजिस्टर किए गए हैं।एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक सुरंग से आठ शव निकाले जा चुके हैं। आपॅरेशन अभी भी जारी है। हम 24 घंटे काम कर रहे हैं।

शेयर करें !
posted on : February 15, 2021 6:24 am
error: Content is protected !!